1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 24, 2019, 1:33:42 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दो दिवसीय गया दौरा रद्द कर दिया गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर आते ही सिएम ने गया दौरा रद्द कर दिया है. सीएम आज शाम 5 बजे की फ्लाइट से अरुण जेटली का अंतिम दर्शन करने दिल्ली जाएंगे. बता दें कि BJP के वरिष्ट नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का 67 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया. जेटली लंबे समय से बिमार चल रहें थे.