Hindi News / news / बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन के ऑफिस में अभ्यर्थियों का हंगामा, दोहरी नीति का...

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन के ऑफिस में अभ्यर्थियों का हंगामा, दोहरी नीति का लगा रहे आरोप

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 09, 2019, 2:06:53 PM

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन के ऑफिस में अभ्यर्थियों का हंगामा, दोहरी नीति का लगा रहे आरोप

- फ़ोटो

PATNA : बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) द्वारा निकाले गए पदों पर बहाली में अप्लाई करने से वंचित रहने वाले सैंकड़ों अभ्यर्थी आज प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे बैच 2016-19 के अभ्यर्थीयों का कहना है कि BTSC द्वारा निकाले गए पदों पर उन्हें अप्लाई करने से वंचित कर दिया गया है. इस बहाली में बैच 2015-18 के छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं. जिसका विरोध वे लोग कर रहे हैं. कई जगह गुहार लगा चुके छात्र-छात्राएं आज भारी संख्या बिहार तकनीकी सेवा आयोग कार्यालय पहुंच धरने पर बैठ गए हैं. छात्रों की मांग है कि उन्हें भी इस बहाली में शामिल होने का मौका दिया जाए. पटना से राजन की रिपोर्ट