Hindi News / news / बेउर जेल की सुरक्षा को खतरा, IB के इनपुट के बाद हाई अलर्ट

बेउर जेल की सुरक्षा को खतरा, IB के इनपुट के बाद हाई अलर्ट

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 18, 2019, 11:49:34 AM

बेउर जेल की सुरक्षा को खतरा, IB के इनपुट के बाद हाई अलर्ट

- फ़ोटो

PATNA : पटना के बेउर जेल की सुरक्षा को खतरा है। इंटेलिजेंस ब्यूरो की तरफ से बेउर जेल की सुरक्षा को लेकर खतरे का इनपुट मिलने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बेऊर जेल की सुरक्षा को लेकर बुधवार की रात ही अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। https://www.youtube.com/watch?v=fBFDx3fxujk&feature=youtu.be बेउर जेल में कई माओवादी और नक्सलियों को रखा गया है जिनके कारण जेल की सुरक्षा पर खतरे का इनपुट आईबी को मिला था। सूत्रों की माने तो बेऊर में जेल ब्रेक जैसी घटना को अंजाम देने की तैयारी थी लेकिन आईबी के इनपुट के बाद इसे नाकाम कर दिया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बुधवार को अप्रत्याशित रूप से बेऊर जेल की सुरक्षा बढ़ाई गई है। जेल परिसर में अतिरिक्त बल की तैनाती के साथ-साथ सभी टावरों पर भी गार्ड की अतिरिक्त पोस्टिंग की गई है। कोर्ट में पेशी के दौरान कैदियों के बाहर जाने और आने पर सघन तलाशी भी ली जा रही है। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट