Hindi News / news / मनचलों की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल, भाई ने किया...

मनचलों की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल, भाई ने किया विरोध तो लफंगों ने उसे भी पीटा, अब केस उठाने की दे रहे धमकी

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 19, 2019, 1:27:57 PM

मनचलों की हरकतों से तंग आकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल, भाई ने किया विरोध तो लफंगों ने उसे भी पीटा, अब केस उठाने की दे रहे धमकी

- फ़ोटो

AURANGABAD: जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' दम तोड़ता नजर आ रहा है. इसका कारण है शहर में मनचलों के उत्पात का बढ़ना. हर रोज स्कूल जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना आम हो गई है. मनचले स्कूल के रास्ते में खड़े रहते हैं लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं. मनचलों को न तो पुलिस का खौफ है और न ही आने जाने वाले राहगीरों का. ताजा मामला शहर के अहरी के हनुमान नगर की है. छेड़छाड़ की घटना के बाद एक छात्रा ने अपने ही मुहल्ले के तीन लड़कों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कार्रवाई की मांग की है. आठवीं क्लास की छात्रा ने पुलिस को बताया है कि स्कूल जाने के दौरान तीन मनचले बराबर उसे परेशान करते रहते है. उसके भाई ने जब इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसके घर पर पथराव भी किया. जिसके कारण उसने स्कूल जाना बंद कर दिया है. पुलिस कंप्लेन करने के बाद से मनचले उसके परिवार को धमकी दे रहे हैं. जिसके बाद लड़की के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है. औरंगाबाद से आकाश की रिपोर्ट