1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 25, 2019, 11:41:12 AM
- फ़ोटो
PATNA : कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने को लेकर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस के इस खुलासे के बाद कि भोला यादव की हत्या की साजिश रचने में विधायक अनंत सिंह और उनके करीबी लोगों का हाथ था अब सोशल मीडिया पर विधायक की बातचीत वाला ऑडियो वायरल हुआ है। https://www.youtube.com/watch?v=a-gR-wvF9Jc फर्स्ट बिहार झारखंड हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है लेकिन इसमें जो बातचीत की गई है वह बताता है कि भोला सिंह को सेट करने की तैयारी कैसे की जा रही थी। बातचीत के ऑडियो से ऐसा लगता है कि भोला सिंह के किसी खास करीबी को इस साजिश में शामिल किया गया था। भोला सिंह की हत्या के लिए उसके गुर्गों को खाने में बेहोशी की दवा देने की प्लानिंग थी। वायरल ऑडियो में बातचीत के मुताबिक ऐसा लगता है की पटना से शूटरों का इंतजाम किया गया था जाहिर है इस ऑडियो के सामने आने के बाद विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ेंगी। हालांकि यह पुलिस की जांच में ही साफ हो पाएगा की वायरल ऑडियो सही है या गलत। वायरल ऑडियो को आप सुन सकते हैं.... क्या है पूरा मामला? मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। 14 जुलाई को बाढ़ के पंडारक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया था उनसे पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। 14 जुलाई को पुलिस ने भोला सिंह और उसके भाई मुकेश सिंह की हत्या के इरादे से पंडारक पहुंचे तीन अपराधियों को हथियार के साथ धर दबोचा था। अब इन्हीं अपराधियों ने यह खुलासा किया है कि विधायक अनंत सिंह और उनके करीबियों ने मिलकर भोला सिंह की हत्या की साजिश रची थी। पंडारक थाने में पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है उसमें सबसे सबसे ऊपर मोकामा विधायक अनंत सिंह का नाम है। इस मामले में अनंत सिंह के अलावा उनके करीबी लल्लू मुखिया और उसके भाई रणवीर यादव का भी नाम है। पुलिस ने चंदन सिंह उर्फ पुरुषोत्तम सिंह और उदय यादव पर हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित चकारम का रहने वाला गोलू कुमार, दुजरा निवासी मोहम्मद छोटू और मैनपुरा का रहने वाला छोटू उर्फ राजवीर कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से लोडेड पिस्टल और कारतूस बरामद हुए थे। इन तीनों अपराधियों ने पुलिस के सामने दिए गए अपने बयान में इस बात का जिक्र किया है कि विधायक अनंत सिंह के इशारे पर भोला सिंह और उसके भाई की हत्या करने की प्लानिंग थी घटना को अंजाम देने के लिए अनंत सिंह के करीबी विकास सिंह और लल्लू मुखिया उन्हें बार-बार निर्देश दे रहे थे जबकि लल्लू मुखिया के भाई रणवीर यादव और चंदन सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि वारदात के बाद उन्हें मौके से फरार होने में मदद करेंगें। पुलिस ने इन अपराधियों के बयानों को आधार बनाते हुए अनंत सिंह पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।