Hindi News / news / वायरल वीडियो में AK-47 लहराने वाले गुर्गे का बड़ा कबूलनामा, लोकसभा चुनाव में...

वायरल वीडियो में AK-47 लहराने वाले गुर्गे का बड़ा कबूलनामा, लोकसभा चुनाव में ललन सिंह के लिए किया काम

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 31, 2019, 1:45:59 PM

वायरल वीडियो में AK-47 लहराने वाले गुर्गे का बड़ा कबूलनामा, लोकसभा चुनाव में ललन सिंह के लिए किया काम

- फ़ोटो

PATNA : वायरल वीडियो में AK-47 लहराने वाले गुर्गे ने अपनी सफाई में ताजा वीडियो जारी किया है। इस पूरे वीडियो में विवेका पहलवान को पाक साफ दिखाने की कोशिश की गई है, लेकिन वायरल वीडियो में मौजूद इस गुर्गे ने जेडीयू सांसद ललन सिंह को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। वायरल वीडियो में दिख रहे AK-47 को गुर्गे ने भले ही प्लास्टिक का खिलौना बताया है लेकिन उसने इस बात को खुद कबूल किया है कि लोकसभा चुनाव में उसने जेडीयू के उम्मीदवार ललन सिंह के लिए काम किया। इस गुर्गे के मुताबिक चुनाव प्रचार के सिलसिले में वह विवेका पहलवान के घर आता-जाता रहा। विवेका पहलवान के भतीजे करमवीर से उसका वास्ता रहा लेकिन उसने इस बात को सिरे से खारिज किया है कि विवेका पहलवान उसे पहचानता है। https://youtu.be/4cd8UcZSq08 वायरल वीडियो में दिख रहे एके-47 को भले ही प्लास्टिक का खिलौना बता कर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है लेकिन इसकी सफाई में गुर्गे की तरफ से जारी किए गए वीडियो में यह बड़ा कबूलनामा है कि वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स ने जेडीयू सांसद ललन सिंह के लिए चुनाव प्रचार का काम किया था। जाहिर है इस खुलासे के बाद विपक्षी दल सरकार को निशाने पर लेंगे।