1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 03, 2019, 9:26:48 PM
- फ़ोटो
DESK : प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको चौंका कर रख दिया है. दरअसल एक लड़की ने अपने घर वालों के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली लेकिन हद तो तब हो गई जब उसे समझाने पहुंचे अपने पिता को ही सरेआम पहचानने से इनकार कर दिया. बेटी के इस बर्ताव से नाराज पिता ने निमंत्रण देकर उसका मृत्यु भोज करा डाला. पिता ने बाकायदा शोक संदेश छपवाकर लोगों में बांटा. पूरी घटना मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की है. जहां एक पिता की ओर से बेटी के जिंदा रहने के बावजूद भी उसके नाम का मृत्यु भोज रखने का मामला सामने आया है. दरअसल, लड़की ने घर से भागकर परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी कर ली थी. जब यह मामला थाने पहुंचा तो वहां भी बेटी ने अपने पिता को पहचानने से इनकार कर दिया. युवती ने पुलिसवालों से कहा कि वो इस आदमी को नहीं जानती है. मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कुचदौड़ गांव में रहनी वाली 19 साल की लड़की का पास के ही गांव के एक युवक से प्रेम संबंध था. दोनों क्लास 6 से एक-दूसरे को जानते हैं. लड़के का अक्सर युवती के यहां आना-जाना था. इस बीच दोनों में प्यार हो गया और एक दिन दोनों ने गुपचुप तरीके से किसी को बताए बिना घर से भागकर शादी कर ली. जब इस मामले की रिपोर्ट थाने में की गई, तो युवती अपने पति के साथ थाने पहुंची. यहां पिता ने अपनी बेटी को देखकर उसे समझाने-बुझाने की कोशिश की तो वो बोल पड़ी- मैं नहीं जानती ये कौन हैं. बेटी की इस हरकत से आहत पिता ने भी उससे सारे रिश्ते तोड़ लिए और उसके नाम का मृत्यु भोज करा दिया.