ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

18 साल की लड़की के साथ रेप, दरिंदे ने केरोसिन तेल डालकर जलाया, पुलिस ने बताया लव अफेयर का मामला

DESK : हैदराबाद और उन्नाव की घटना से देश अभी उबर भी नहीं पाया कि दरिंदगी की एक और बड़ी वारदात सामने आई है. 18 साल की लड़की के साथ पड़ोस के रहने वाले एक चाचा ने उसके साथ बलात्कार

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK :  हैदराबाद और उन्नाव की घटना से देश अभी उबर भी नहीं पाया कि दरिंदगी की एक और बड़ी वारदात सामने आई है. 18 साल की लड़की के साथ पड़ोस के रहने वाले एक चाचा ने उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया और फिर केरोसिन तेल डालकर जला दिया. पीड़िता की 90 परसेंट बॉडी जल चुकी है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


बड़ी वारदात उत्तरप्रदेश के फतेहपुर की है. जहां हुसेनगंज थाना इलाके के एक गांव में 18 साल की लड़की के साथ रेप की वारदात हुई. उसके बाद दरिंदे ने उसके ऊपर किरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी. मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोस के रहने वाले एक चाचा ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया और फिर आग लगा दी. पीड़िता चीखते हुए बाहर भागी तो पड़ोसियों ने आग बुझाकर उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया. पीड़िता 90 फीसदी जल चुकी है. उसे कानपुर रेफर किया गया है.



दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपित को अरेस्ट कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के मां-बाप मजदूरी करने गए थे. तभी पड़ोसी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. प्रयागराज एडीजी सुजीत पांडेय, डीआइजी कवींद्र प्रताप सिंह, डीएम संजीव कुमार सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया. 


प्रयागराज एडीजी सुजीत पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों के बयान से पता चला कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. इस बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी, जिसमें दोनों की शादी कराने पर सहमति बन गई थीउन्होंने बताया कि सुबह पंचायत के दौरान युवक और उसके परिजन घर के पीछे की तरफ मौजूद थे. उसी वक्त लड़की ने खुद को आग लगा ली. हालांकि पीड़िता ने भाई ने दुष्कर्म और जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कराया है.


टैग्स