1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 02, 2019, 10:36:07 PM
- फ़ोटो
DESK : पुणे में हुए दर्दनाक हादसे में कुल 17 लोगों की मौत हो गई है. बताया जाता है कि इस हादसे में मारे गए 15 लोग बिहार के रहने वाले हैं. खबर के मुताबिक पुणे के कोंधवा में दीवार गिरने से जिन 17 लोगों की मौत हुई है उनमें से 15 लोग बिहार के कटिहार के बलरामपुर के रहने वाले हैं. मृतकों के शव को पुणे से बलरामपुर लाने की तैयारी की जा रही है. बताया जाता है कि मरने वाले सारे लोग पुणे में मजदूरी का काम किया करते थे.