1st Bihar Published by: 4 Updated Jul 31, 2019, 9:46:30 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से मंगलवार को लिए गए फैसले के बाद अब यह तय हो गया है कि मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का काम 15 अगस्त से दिखने लगेगा। बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम जमीन पर जल्द दिखेगा। https://www.youtube.com/watch?v=WQTJV0FcRrQ&t=1s फर्स्ट बिहार झारखंड से खास बातचीत में मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा है कि पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए जापान की कंपनी जायका से लोन लिया जाएगा। सुरेश शर्मा ने कहा है कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की टीम रिजल्ट पटना पहुंच जाएगी। प्रोजेक्ट के पहले चरण में साढे 7 किलोमीटर लंबे रुट का काम पूरा किया जाना है।