ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौतबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत

14 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या, अपराधियों ने डेड बॉडी को खेत में फेंका

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक 14 वर्षीय बच्चे की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. इस हत

14 वर्षीय बच्चे की गला रेतकर हत्या, अपराधियों ने डेड बॉडी को खेत में फेंका
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने एक 14 वर्षीय बच्चे की गला रेत कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना चकिया थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव की है. 


मृत बच्चे की पहचान राजेश उर्फ हीरा सिंह के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि अपराधियों ने बच्चे की निर्मम तरीके से धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को खेत में फेंक दिया. हत्या के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. 


मिली जानकारी के अनुसार लोग जब खेत की ओर गए तो खेत में खून से लथपथ 14 वर्षीय बच्चे को देखा. इसकी सूचना चकिया थाना पुलिस को दी. मौके पर जब चकिया थाने की पुलिस ने छानबीन की तो सिमरिया निवासी राजेश उर्फ़ हीरा सिंह के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में की गई. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधियों के द्वारा बच्चे की क्यों हत्या की गई है. सारे बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता