ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

13 साल की बेटी और पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भागी महिला, गोवा में मिली लाश

PATNA: पटना की रहने वाली 35 वर्षीया महिला गोवा में एक किराये के मकान में लटकी मिली। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस इसे

13 साल की बेटी और पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ भागी महिला, गोवा में मिली लाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना की रहने वाली 35 वर्षीया महिला गोवा में एक किराये के मकान में लटकी मिली। जिसे आनन-फानन में अस्पताल में जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस इसे कथित तौर पर सुसाइड केस बता रही है। बताया जाता है कि महिला के पति पटना में रहते हैं। उनकी 13 साल की बेटी भी है। वह बेटी और पति को छोड़कर अपने 24 साल के बॉयफ्रेंड के साथ गोवा आई थी। 


जहां बुधवार की देर रात महिला की अपने बॉयफ्रेंड के साथ झगड़ा हुआ था। जब अगली सुबह उसका बॉयफ्रेंड रूम पर पहुंचा तो देखा की घर का दरवाजा अंदर से बंद था। जब आस-पास के लोगों के साथ उसने घर का दरवाजा खोला तो देखा कि महिला साड़ी के फंदे में लटकी थी। महिला की पहचान संजना और उसके ब्यॉयफ्रेंड की अमरेंद्र के रूप में हुई है। 


दोनों गोवा के कैलंगुट बीच गांव में एक किराये के मकान में दो दिनों से ठहरे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मृतका के पिता पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। महिला के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना में परिवारवालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। गोवा पुलिस ने पटना पुलिस से संपर्क किया है। पूरे मामले की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया  है। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतका के पिता के सौंपा जाएगा। इस घटना से पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है। 

टैग्स