ब्रेकिंग न्यूज़

INDvsPAK: "हमारे जवान घर वापस नहीं आते और हम क्रिकेट खेलने जाते हैं", एशिया कप पर बड़ी बात बोल गए हरभजन सिंह; मीडिया को भी लपेटा Bihar News: CBI की विशेष अदालत में सृजन घोटाले का ट्रायल शुरू, पूर्व DM वीरेन्द्र यादव पर आरोप तय Bihar News: अब बिहार सरकार नहीं बनाएगी नेशनल हाईवे, निर्माण और मरम्मत का जिम्मा NHAI के हवाले Bihar News: बिहार-झारखंड के इन शहरों के बीच फिर होगा स्पेशल ट्रेन का परिचालन, यात्रियों के लिए बड़ी राहत Bihar News: पटना में युवक की आत्महत्या से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस Bihar News: बिहार के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, बाढ़ का संकट और भी गहराया.. सहरसा में रुई के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू अरवल में इनोवा कार से 481 लीटर अंग्रेज़ी शराब बरामद, पटना का तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, गले और चेहरे पर 15 से अधिक वार; पैसों के विवाद में हत्या की आशंका Bihar Crime News: कारोबारी की चाकू मारकर हत्या, गले और चेहरे पर 15 से अधिक वार; पैसों के विवाद में हत्या की आशंका

12 साल की नाबालिग बच्ची को लेकर मुंबई भाग गया था 3 बच्चों का बाप, पुलिस ने दबोचा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 21 Feb 2023 04:39:13 PM IST

12 साल की नाबालिग बच्ची को लेकर मुंबई भाग गया था 3 बच्चों का बाप, पुलिस ने दबोचा

- फ़ोटो

NALANDA: 12 साल की नाबालिग बच्ची को 3 महीने पहले एक शख्स शादी का झांसा देकर फरार हो गया था। युवक पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का बाप भी है इसके बावजूद उसने नाबालिग बच्ची को अपने झांसे में ले लिया। लड़की को बहला-फुसलाकर नालंदा से मुंबई लेकर चला गया। 


इस बात की जानकारी मिलते ही लड़की का भाई अपनी बहन को युवक के चंगुल से छुड़ाने में लग गया। 3 महीने से वह प्रयास कर रहा था कि किसी तरह उसकी बहन बिहार आ जाए। बहन को वापस नालंदा  बुलाने में वह सफल हो गया। जिसके बाद पुलिस की मदद से उसने बहन को तीन बच्चों के बाप के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 


3 बच्चों के बाप द्वारा नाबालिग बच्ची को लेकर मुंबई भागने के बाद लड़की के भाई ने नारदीगंज थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी थी तभी अचानक लड़का और लड़की दोनों सिलाव थाना क्षेत्र के भुई मोड़ के पास दिखे। जिसके बाद लड़की के भाई ने पुलिस को इस बात की सूचना दी जिसके बाद लड़की को बरामद किया गया और आरोपी को मौके से पकड़ा गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


पकड़ा गया तीन बच्चों का बाप नारदीगंज थाना क्षेत्र संदोहरा गांव निवासी मनोज चौधरी का बेटा पिंटू है। लड़की के भाई ने बताया कि तीन महीने पहले पिंटू अपने नानी घर आया था उसी दौरान उसकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर वह अपने साथ लेकर मुंबई भाग गया। इस मामले में नारदीगंज थाने में केस दर्ज है। आज दोनो मुंबई से लौटे थे। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया जिसके बाद बहन को बरामद किया और फरार शख्स को गिरफ्तार किया गया।