Hindi News / news / BPSC मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने 12 जुलाई से मुख्य परीक्षा...

BPSC मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने 12 जुलाई से मुख्य परीक्षा लेने का दिया निर्देश

1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 08, 2019, 2:56:05 PM

BPSC मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने 12 जुलाई से मुख्य परीक्षा लेने का दिया निर्देश

- फ़ोटो

PATNA: बीपीएसपी के 63वीं और 64वीं की मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ हो गया है. पटना हाईकोर्ट ने पीटी परीक्षा के रिजल्ट को लेकर दी गई चुनौती को खारिज कर दिया है. साथ ही 12 जुलाई से मुख्य परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है. आशू अंशुल एवं अन्य की ओर से पीटी परीक्षा में गलत प्रश्नों को लेकर रिजल्ट को चुनौती दी गयी थी. जिसपर न्यायमूर्ति मधुरेश प्रसाद की एकलपीठ ने सुनवाई करते हुए अर्जी को खारिज कर दिया. पिछले साल 16 दिसंबर को बीपीएससी की ओर से प्रारंभिक परीक्षा ली गई थी और 17 फरवरी 2019 को प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया था.