Hindi News / news / बिहार में 12 जजों का ट्रांसफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखें पूरी...

बिहार में 12 जजों का ट्रांसफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखें पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: Updated Feb 28, 2020, 6:07:13 PM

बिहार में 12 जजों का ट्रांसफर, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखें पूरी लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार के 12 जजों का तबादला किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक तबादले की सूची में जिला एवं सत्र न्यायाधीश और अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का तबादला किया गया है. इस सूची में सेशन जज भी शामिल हैं. 


बिहार के राज्यपाल के आदेश से सरकार के अवर सचिव शिव मोहन प्रसाद की ओर से लेटर जारी किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अलग-अलग कोर्ट में जजों का तबादला हुआ है.