Hindi News / news / बैरक में रह रहे पुलिस के जवानों पर गिरा पेड़, पुलिस लाइन में...

बैरक में रह रहे पुलिस के जवानों पर गिरा पेड़, पुलिस लाइन में हुए हादसे में आधा दर्जन जवान घायल

1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 18, 2019, 5:55:07 PM

बैरक में रह रहे पुलिस के जवानों पर गिरा पेड़, पुलिस लाइन में हुए हादसे में आधा दर्जन जवान घायल

- फ़ोटो

PATNA : बीती रात तेज आंधी और बारिश के कारण पटना पुलिस लाइन में एक पेड़ गिरने की वजह से आधा दर्जन पुलिस के जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। लगातार बारिश और तेज हवा के कारण ये हादसा हुआ। पुलिस लाइन में एक पेड़ के नीचे टेंट लगाकर रह रहे सभी जवान इस घटना में घायल हो गए हैं। सभी घायल जवान पीटीसी/70 बच्चन प्रसाद मंडल, पीटीसी/1106 सतीश कुमार, SI- मंजर ईमाम, पीटीसी/752 अनमोल कुमार, पीटीसी/4177 रोजाद्दीन, Hav/695 अली हसन खान, BHG/110312 देवेन्द्र कुमार सिंह, BHG/392170 कैलाश मंडल का इलाज PMCH में चल रहा है. पटना पुलिस लाइन मेला रहे जवानों के लिए मूलभूत सुविधाओं की कमी की खबरें हमेशा सामने आती रहती हैं। स्मार्ट पुलिसिंग के दावे के बीच सरकार आज तक पुलिस लाइन में बेहतर इंतजाम नहीं कर सकी है। यहां रहने वाले पुलिस जवानों को टेंट में अपना आशियाना बनाना पड़ता है।