1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 11, 2023, 8:25:36 PM
- फ़ोटो
DESK: 10 वीं के छात्र पर महिला टीचर का दिल आ गया। वह दिन रात छात्र से चैटिंग करती है और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाती है। यह आरोप छात्र के पिता ने शिक्षिका पर लगाया गया है। उन्होंने बताया कि महिला शिक्षक उसके बेटे पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बना रही है। महिला का पति और भाई भी उसी स्कूल में काम करता है। तीनों मिलकर उनके बेटे को दूसरा धर्म अपनाने की बात कर रहे हैं।
मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित कैंट थाना क्षेत्र का है जो हैरान करने वाला मामला है। दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को महिला टीचर प्यार करने लगी है। उसने अपनाना चाहती है। उसे बहकाने की कोशिश कर रही है। यही नहीं सेक्स करने के लिए भी दबाव छात्र पर बनाती है। छात्र के साथ अश्लील चैटिंग करती है घंटों छात्र के साथ चैटिंग करती है जिससे उसका पढ़ाई बाधित हो रहा है। यह आरोप छात्र के पिता ने स्कूल के महिला टीचर पर लगाया है। उन्होंने कहा कि महिला टीचर, उसका पति और भाई तीनों बेटे को धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने इस बात की शिकायत एएसपी से की है। जिसके बाद एएसपी ने संबंधित थाने को जांच का आदेश दिये हैं।
मामला कैंट थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट स्कूल का है जहां की शिक्षिका पर उन्नाव के रहने वाले शख्स ने एएसपी बृज नारायण सिंह से इस बात की लिखित शिकायत की है। छात्र के पिता ने एसीपी को बेटे और महिला शिक्षक के बीच हुई चैटिंग के स्क्रीन शॉट भी उपलब्ध कराया है। मामले पर एसीपी ने बताया कि महिला शिक्षक और छात्र के बीच हुई बातचीत के सबूत उन्हें उपलब्ध कराया गया है। शिकायतकर्ता से धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की बात का सबूत मांगा गया तो वो उपलब्ध नहीं करा सके। पिता का कहना है कि बेटे ने कई चैटिंग डिलीट कर दी है। एएसपी ने कैंट थाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिये हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।