Hindi News / news / मोकामा में प्रसाद खाने से 100 लोगों की हालत बिगड़ी

मोकामा में प्रसाद खाने से 100 लोगों की हालत बिगड़ी

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 02, 2019, 10:06:57 AM

मोकामा में प्रसाद खाने से 100 लोगों की हालत बिगड़ी

- फ़ोटो

PATNA : मोकामा के औंट्टा में प्रसाद खाने से 100 लोगों की हालत बिगड़ गई. आनन फानन में सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से 8 लोगों को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है. जानकारी के अनुसार सोमवार की रात रघुराम टोला में सत्यनारायण भगवान की पूजा के बाद प्रसाद खाने से लगभग 100 लोगों की हालत बिगड़ने लगी. जिसके बाद सभी को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि फूड प्वॉयजनिंग के कारण ऐसा हुआ है. सभी लोगों की हालत को देखते हुए इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. बाढ़ से संध्या की रिपोर्ट