Hindi News / news / पटना में ATM इंजीनियर से हुई बड़ी चूक, सॉफ्टवेयर लोड करने के बाद...

पटना में ATM इंजीनियर से हुई बड़ी चूक, सॉफ्टवेयर लोड करने के बाद खुला छोड़ दिया पैसे का ड्रोवर

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 14, 2019, 2:39:15 PM

पटना में ATM इंजीनियर से हुई बड़ी चूक, सॉफ्टवेयर लोड करने के बाद खुला छोड़ दिया पैसे का ड्रोवर

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त ताजा खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां ATM के इंजिनियर से बड़ी चूक हुई है. एटीएम मशीन में सॉफ्टवेयर लोड करने पहुंचा इंजीनियर पैसे रखने वाले ड्रोवर को खुला छोड़ दिया. जब एक ग्राहक ने एटीएम को ऐसी स्थिति में देखा तो उसके होश उड़ गए. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना राजधानी के कंकड़बाग थाना इलाके की है. जहां पाटलिपुत्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर एटीएम से पैसा चोरी की अफवाह फैल गई. दरअसल इंजीनियर की एक बड़ी लापरवाही के कारण लोगों को गलतफहमी हो गई. एटीएम मशीन में सॉफ्टवेयर लोड करने आये एक इंजीनियर ने गलती से ड्रोवर के लॉक को खुला छोड़ दिया. गनीमत रही कि इंजीनियर सारे पैसे को पहले ही निकाल लिया था. सिटी एसपी (पूर्वी ) जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह एक बड़ी लापरवाही है. एसबीआई बैंक के चैनल मैनेजर से मिली जानकारी के मुताबिक सॉफ्टवेयर अपलोड करने के दौरान लॉक खुला छूट गया था. हालांकि एटीएम में उस वक्त पैसे नहीं थे. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट