ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

1.28 लाख कैश के साथ 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 7 ATM और 3 मोबाइल भी बरामद

NALANDA: नालंदा की लहेरी थाना पुलिस ने दो साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। जो लोगों को चूना लगाने का काम करता था। पुलिस ने इसके पास से 1 लाख 28 हजार रुपये कैश,7 एटीएम और 3 मोबाइल

1.28 लाख कैश के साथ 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 7 ATM और 3 मोबाइल भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा की लहेरी थाना पुलिस ने दो साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। जो लोगों को चूना लगाने का काम करता था। पुलिस ने इसके पास से 1 लाख 28 हजार रुपये कैश,7 एटीएम और 3 मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।


नालंदा पुलिस साइबर ठग की कमर तोड़ने में लगातार जुटी हुई है। इसी कड़ी में लहेरी थाना पुलिस ने दो साइबर ठग को 1 लाख 28 हजार रुपए नगद 7 एटीएम कार्ड और ठगी में इस्तेमाल होने वाले 3 मोबाइल को भी जब्त किया है। पकड़े गये आरोपी बड़ी दरगाह मोहल्ला निवासी मोहम्मद इम्तियाज के पुत्र मोहम्मद मीज़म्मिल और शेखपुरा जिला के शेखूपुर गॉव निवासी अबधेश प्रसाद के पुत्र बिजय कुमार के रुप में हुई है। 


जो अभी दीपनगर थाना क्षेत्र के राणा विगहा में रहता था। लहेरी थाना के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की पकड़े गये दोनों साइबर ठग लोगों को लोन देने के नाम पर ठगी करते थे। लोग इनके झांसे में आकर ठगी का शिकार होते थे। इसका नेटवर्क कई राज्यों में है। पकड़े गये दोनों आरोपी से फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। इनके गैंग के मुखिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता