1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 19, 2019, 5:43:29 PM
- फ़ोटो
DELHI : इस वक्त की ताजा खबर बीजेपी के अंदर खाने से आ रही है जहां बिहार के पूर्वी चंपारण से पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह सहित चार सांसदों को पार्टी के सांगठनिक चुनाव के लिए निर्वाचन पदाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सांसद राधामोहन सिंह, हंसराज अहीर, विनोद सोनकर और सीटी रवि को पार्टी का सांगठनिक चुनाव कराने का जिम्मा सौंपा है। इन सभी को निर्वाचित पदाधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। मोदी सरकार पार्ट वन में केंद्रीय कृषि मंत्री की भूमिका में रह चुके राधामोहन सिंह इस बार सरकार के अंदर मौजूद नहीं हैं। राधामोहन सिंह की मंत्रिमंडल में इंट्री नहीं होने के बाद यह तय माना जा रहा था कि पार्टी उन्हें सांगठनिक भूमिका में उतार सकती है।