ब्रेकिंग
Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦Bihar News: RLM में टूट नहीं तो फिर क्या है? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के 4 में 3 विधायक अलग राह पर, बढ़ा सियासी संकट✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा

बाहुबली विधायक अनंत सिंह पहुंचे FSL लैब, पुलिस के सामने देंगे वॉइस सैंपल

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह एफएसएल लैब में अपना वॉइस सैंपल देने के लिए पहुंच चुके हैं। https://youtu.be/9cMJM

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां मोकामा के निर्दलीय बाहुबली विधायक अनंत सिंह एफएसएल लैब में अपना वॉइस सैंपल देने के लिए पहुंच चुके हैं। https://youtu.be/9cMJM4o-Dko अनंत सिंह बेली रोड स्थित सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय अपना वॉइस सैंपल देने के लिए पहुंचे हैं. जहां कुछ ही देर में उनका वॉइस सैंपल लिया जाएगा. अनंत सिंह का वॉइस सैंपल लेने के बाद इसकी फोरेंसीक जांच कराई जाएगी. जांच रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी. अनंत के फंसने की कहानी 14 जुलाई से शुरू होती है. 14 जुलाई को पटना जिले के बाढ़ में अपराधियों के जमावड़े की सूचना पुलिस को मिलती है. बाढ़ और पंडारक इलाके के कई लोकेशन पर पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही थी. इसी दौरान पंडारक गांव में तीन अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़ जाते हैं. पुलिस जैसे तैसे अपराधियों को भीड़ के कब्जे से छुड़ाती है. पुलिस को इन तीनों के पास से विदेशी रेगुलर पिस्टल सहित तीन हथियार बरामद होते हैं. हाईटेक हथियार देखकर पुलिस का शक गहराता. पुलिस जब इन तीनों से सख्ती से पूछताछ करती है तो ये लोग टूट जाते हैं और खुद को मोकामा वाले बाहुबली विधायक अनंत सिंह का शूटर बताते हैं. पुलिस और खोदना शुरू करती है तो पता चलता है कि ये तीनों शूटर पटना से अनंत सिंह के कट्टर दुश्मन भोला सिंह के मर्डर के लिए यहां आए थे. जिसके बाद कुख्यात भोला सिंह की हत्या की साजिश रचने को लेकर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया.  अब वायरल ऑडियो की एफएसएल जांच के लिए अनंत सिंह की आवाज का सैंपल लिया जा रहा है.          
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता