ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

अभिनंदन को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

DESK : अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिससे वो विवादों से घिरी नजर आ रहीं है. इस बार वीना मालिक न

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK : अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जिससे वो विवादों से घिरी नजर आ रहीं है. इस बार वीना मालिक ने विंग कमांडर अभिनंदन को लेकर विवादित ट्वीट किया है जिससे वो हिन्दुस्तानी यूजर्स के निशाने पर हैं. दरअसल वीना ने अपने इस ट्वीट में अभिनंदन की दो तस्वीरें शेयर की है. एक तस्वीर में विंग कमांडर अभिनंदन अपने विमान के साथ खड़े हैं वहीं दूसरी तस्वीर में वो पाकिस्तानी सेना के कब्जे में और बुरी तरह घायल हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए वीना मलिक ने लिखा- 'तस्वीर पूरी कहानी बयान कर देती है. पहले और बाद में कुछ ऐसा हाल करती है पाकिस्तानी एयरफोर्स.' https://twitter.com/iVeenaKhan/status/1163737180709228545 आपको बता दें कि इस साल फरवरी में पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर एयरस्ट्रारइक की थी. इसके बाद बौखलाए पकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपने कुछ विमान भारतीय सीमा की ओर भेज दिए थे. इसके बाद मिग 21 से उड़े विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान की एफ 16 को मार गिराया था.इस दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पाकिस्तानी सेना ने उन्हें कैद कर लिया. लेकिन पाकिस्तान को वियना संधि के तहत अभिनंदन को वापस भारत भेजना पड़ा. जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने बाद भारत और पकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक लगातार बयान देकर ट्रोल हो रही हैं.वीना मलिक के इस ट्वीट के बाद यूजर्स इमरान खान को भिखारी कह रहे है. कुछ यूजर्स अमेरिका एयरपोर्ट पर वीना मालिक की जांच की बात भी कह रहे हैं.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

15

FirstBihar संवाददाता