ब्रेकिंग
Bihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफर

zakir hussain: उस्ताद जाकिर हुसैन का अमेरिका में निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

zakir hussain: देश के मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन(zakir hussain)नहीं रहे। उन्होंने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अमेरिका के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया है।<

zakir hussain: उस्ताद जाकिर हुसैन का अमेरिका में निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

zakir hussain: देश के मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन(zakir hussain)नहीं रहे। उन्होंने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। अमेरिका के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया है।


दरअसल, थोड़ी देर पहले ही यह खबर आई थी कि देश के मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन (zakir hussain) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। जाकिर हुसैन के करीबियों की मानें तो पिछले हफ्ते भी उन्हें दिल से जुड़ी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा (zakir hussain death) कह दिया।


बता दें कि 73 साल के जाकिर हुसैन तीन साल की उम्र से ही तबला बजाने की प्रैक्टिस करने लगे थे और सात ताल की उम्र में उन्होंने तबला बजाना भी शुरू कर दिया था। वह न सिर्फ एक तबला वादक हैं बल्कि बेहतरीन एक्टर भी है, जिन्होंने 80 की दशक की कुछ फिल्मों में भी काम किया था।


दिवंगत तबला वादक जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 में मुंबई में हुआ था। साल 1988 में हुसैन को पद्म श्री, साल 2002 में पद्म भूषण और साल 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया था। वह तीन बार हुसैन ग्रैमी अवार्ड भी जीत चुके थे। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है।