ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Udit Narayan: शो के दौरान उदित नारायण ने लड़की के होठों पर किया Kiss, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल; देखिए.. VIDEO

Udit Narayan: लाइव शो के दौरान बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण ने एक महिला फैन के होठों पर किस कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

Udit Narayan
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे उदित नारायण
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Udit Narayan: बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में वह एक महिला फैन के होठों पर किस करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कुछ अन्य महिलाओं के गालों को चूमते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद फैन्स सिंगर को ट्रोल कर रहे हैं।


दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सिंगर उदित नारायण टिप-टिप बरसा पानी वाले गाने पर परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंची, तभी महिला से साथ सेल्फी के दौरान उदित नारायण ने उसके होठों को किस कर लिया।


 इसके बाद कई महिलाएं सेल्फी लेने के लिए वहां पहुंच गईं। जिसके बाद उदित नारायण ने उनके गालों पर भी किस कर दिया। किस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर उदित नारायण को ट्रोल किया जा रहा है।


 इस पूरे मामले पर अब उदित नारायण ने चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू के दौरान सिंगर ने कहा है कि फैंस इतने दीवाने होते हैं ना, हम लोग ऐसे नहीं है। हम डिसेंट लोग हैं। कुछ लोग इसे बढ़ावा देते हैं और इस तरह अपना प्यार दिखाते हैं। कुछ हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं तो कुछ हाथ पर किस करते हैं, ये सब दिवानगी होती है। इन सब पर ध्यान नहीं देना चाहिए।





टैग्स