ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Udit Narayan: सुपौल कोर्ट में पेश हुए बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण, कहा-समझौता नहीं करूंगा, पहली पत्नी ने किया है केस

Udit Narayan: बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण शुक्रवार को सुपौल न्यायालय में पेश हुए। उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना झा की ओर से दायर मेंटेनेंस और संपत्ति विवाद के मामले में वे कोर्ट में हाजिर हुए।

Udit Narayan
सुपौल कोर्ट में पेश हुए बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Udit Narayan: बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण शुक्रवार को सुपौल न्यायालय में पेश हुए। उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना झा की ओर से दायर मेंटेनेंस और संपत्ति विवाद के मामले में वे कोर्ट में हाजिर हुए। इस मामले में उदित नारायण की यह पहली व्यक्तिगत पेशी थी, क्योंकि अब तक की कई सुनवाइयों में वे गैरहाजिर रहे थे।


कोर्ट ने दोनों पक्षों को सामने रखकर काउंसलिंग की और उनकी दलीलें सुनीं। सुनवाई के दौरान उदित नारायण ने कहा कि वे भविष्य में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होना चाहते हैं। पहली पत्नी रंजना झा ने अपने आरोपों में कहा है कि उदित नारायण ने उनके अधिकारों का हनन किया और नेपाल स्थित उनकी जमीन के 18 लाख रुपये भी अपने पास रख लिए। उन्होंने 1984 में उदित नारायण से शादी की थी। बाद में सिंगर ने उन्हें अपनी पत्नी मानने से इनकार कर दिया था। इसी विवाद के चलते 2022 में उन्होंने मेंटेनेंस और संपत्ति के पैसे की मांग को लेकर कोर्ट में केस दर्ज कराया।


रंजना नारायण झा ने कोर्ट में बयान देते हुए कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती हैं और अब अपनी उम्र और स्वास्थ्य के मद्देनजर उनके साथ जीवन बिताने की इच्छा रखती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह मुंबई में उदित नारायण से मिलने जाती हैं तो उनके पीछे गुंडे लगा दिए जाते हैं। कोर्ट में पेशी के बाद रंजना ने कहा कि आज कोर्ट में उदित नारायण जी ने समझौते से इनकार कर दिया और उन्होंने केस लड़ने का निर्णय लिया है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता