ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

तृषा कृष्णन ने थलपति विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई, जानिए.. एक्ट्रेस ने क्या कहा?

Trisha Krishnan: थलपति विजय के तमिलनाडु मुख्यमंत्री बनने पर उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने शपथ समारोह में मौजूद रहकर उन्हें बधाई दी और खुशी जताई।

Trisha Krishnan
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Trisha Krishnan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। 10 मई को उन्होंने शपथ लेकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में हुए इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में उनकी करीबी दोस्त और को-स्टार तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं। 


समारोह में तृषा ने अपने खास अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया और बाद में उन्होंने विजय की जीत पर अपना पहला रिएक्शन भी दिया। शपथ ग्रहण के बाद तृषा कृष्णन ने मीडिया से बातचीत में थलपति विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि, बहुत-बहुत बधाई हो, मैं बहुत ज्यादा खुश हूं।


शपथ ग्रहण समारोह के दौरान तृषा कृष्णन भी मौजूद रहीं और खुशी से उत्साहित नजर आईं। उन्होंने इस ऐतिहासिक पल में अपने दोस्त विजय का साथ दिया और उनकी जीत का जश्न मनाया। तृषा ने समारोह में विजय की मां और बहनों से भी मुलाकात की और उन्हें गले लगाकर बधाई दी। विजय के परिवार के साथ उनका यह जुड़ाव देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए।


समारोह में तृषा कृष्णन ने पाउडर ब्लू साड़ी में शिरकत की। उन्होंने अपने लुक को डायमंड चोकर नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स, बिंदी और गजरे के साथ पूरा किया। उनका यह पारंपरिक अंदाज बेहद आकर्षक नजर आया। थलपति विजय और तृषा कृष्णन न केवल अच्छे दोस्त हैं बल्कि कई फिल्मों में साथ काम भी कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी को ‘तिरुपाची’, ‘आथी’, ‘कुरुवी’ और ‘लियो’ जैसी फिल्मों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता