ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान को हुई ये गंभीर बीमारी, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी

DESK: भारतीय टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के फैन्स के लिए एक शॉकिंग न्यूज है। हिना खान एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी ह

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान को हुई ये गंभीर बीमारी, सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारतीय टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान के फैन्स के लिए एक शॉकिंग न्यूज है। हिना खान एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है। हिना ने एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है और अपने शुभचिंतकों से प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है।


हिना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, 'सभी को नमस्कार। हालिया अफवाहों के बारे में अपने फैंस जो मुझसे प्यार करते हैं और केयर करते हैं उन्हें एक जरूरी बात बताना चाहती हूं कि मुझे स्टेज थ्री ब्रेस्ट कैंसर है। इस चैलेंजिंग बीमारी के बावजूद मैं सभी को बताना चाह रही हूं कि मैं ठीक हूं। मैं इस बीमारी से लड़ने के लिए तैयार हूं। मेरा इलाज शुरू हो गया है। मैं इससे लड़ने के लिए जो जरूरी है वो सबकुछ करने के लिए तैयार हूं'।


हिना ने आगे लिखा, 'मैं अपने फैंस से इस समय प्राइवेसी और रिस्पेक्ट की रिक्वेस्ट कर रही हूं। मैं आपके प्यार की सराहना करती हूं। इस निगेटिव जर्नी में आपके पर्सनल एक्सपीरियंस और सपोर्टिव सजेशन मेरे लिए पूरी दुनिया है। मेरी फैमिली और मैं पूरी तरह से प़जिटिव हैं। हमें उम्मीद है कि में इससे बाहर निकलूंगी। कृपया आपका प्यार और दुआए भेजें'।