ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

T-Series के मालिक भूषण कुमार पर रेप केस, काम दिलाने के बहाने बलात्कार का आरोप

DESK : म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर रेप का मामला दर्ज हुआ है. 30 साल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि टी सीरीज में काम दिलाने के बहाने भूषण कुमार उसके साथ पिछले 3 स

T-Series के मालिक भूषण कुमार पर रेप केस, काम दिलाने के बहाने बलात्कार का आरोप
First Bihar
2 मिनट

DESK : म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर रेप का मामला दर्ज हुआ है. 30 साल की एक महिला ने आरोप लगाया है कि टी सीरीज में काम दिलाने के बहाने भूषण कुमार उसके साथ पिछले 3 साल से रेप कर रहा था. पीड़िता ने मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज कराया है.


भूषण कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 420, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता ने बताया कि काम दिलाने के नाम पर 2017 से अगस्त 2020 तक भीषण ने उसके साथ बलात्कार किया. तीन अलग-अलग लोकेशन का जिक्र कर उसने दावा किया और बताया कि इन जगहों पर उसके साथ रेप किया गया. महिला ने बताया कि उसने जब इसका विरोध किया तो भूषण कुमार ने उसका वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे डाली. 


फिलहाल डीएन नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी का कहना है कि मामले की पूरी जानकारी के लिए भूषण कुमार के खिलाफ जांच जारी है. फिलहाल अब तक किसी को गिरफ़्तारी नहीं किया गया है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 


बता दें कि इससे पहले भी भूषण कुमार पर 2018 में 'मी टू' कैंपैन के दौरान एक मॉडल ने रेप का आरोप लगाया था. मॉडल ने यह जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी. हालांकि,भूषण कुमार ने इस आरोप को खारिज कर दिया था. उस वक्त उन्होंने कहा था कि उनकी इमेज को खराब करने के लिए ऐसा आरोप लगया जा रहा है. 

टैग्स