ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

सुशांत के कुक को CBI ने लिया हिरासत में, टीम कर रही है पूछताछ

MUMBAI: सीबीआई की टीम मुंबई पहुंचते ही एक्शन में आ गई है. सुशांत सिंह राजपूत के कुक नीरज को टीम ने हिरासत में लिया है. जिस गेस्ट हाउस में टीम रूकी है वही पर नीरज से पूछताछ कर रही ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: सीबीआई की टीम मुंबई पहुंचते ही एक्शन में आ गई है. सुशांत सिंह राजपूत के कुक नीरज को टीम ने हिरासत में लिया है. जिस गेस्ट हाउस में टीम रूकी है वही पर नीरज से पूछताछ कर रही है. 

सुशांत के मौत से पहले दिया था जूस

सुशांत के जिस कुक से सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है उसने ही सुशांत के सुसाइड से पहले जूस दिया था. सीबीआई की टीम आज सुशांत के फ्लैट पर जाकर भी जांच करेंगी. बताया जा रहा है कि सीबीआई की 3 टीम है. तीनों टीम जांच को लेकर अलग-अलग काम कर रही है. 

एक टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन में पहुंची

सीबीआई की एक  टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची हुई है. सीबीआई की SIT टीम बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से मिलने पहुंची. सभी ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स लिए जाएंगे. एजेंसी अब तक केस में की गई सभी जानकारी, फॉरेंसिक सबूत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, दर्ज किए गए बयानों का हैंडओवर लेगी.

कल हुई थी सीबीआई की बैठक 

गुरुवार को जांच को लेकर सीबीआई मुख्यालय में सीबीआई की एसआईटी की बैठक हुई थी. सीबीआई डीआईजी सुवेज हक को सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था. सीबीआई एसआईटी की मदद के लिए फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों और विश्लेषकों की एक टीम बनाई गई है. इसके अलावे इस केस की जांच कैसे आगे बढ़ाए जाए इसको लेकर भी चर्चा हुई. जांच को लेकर पहले ही एसआईटी का एलान हो चुका है. एसआईटी का नेतृत्व सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर मनोज शशिधर करेंगे. उनके अलावा गगनदीप गंभीर, एसपी नूपुर प्रसाद और एडिशनल एसपी अनिल यादव इस टीम का हिस्सा होंगे. 

टैग्स