ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे ललन सिंह, बोले- खुश रहे और आबाद रहे परिवार, बृजभूषण बोले- हेलिकॉप्टर हमारा है, लेकिन...✦“NDA की सरकार नहीं होती तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता” – शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही यह बात✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी से पहले नदवां में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार; ललन सिंह ने किया शुभारंभ✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आसमान से VIP एंट्री! हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, अब किसकी बारी?✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का महासंग्राम, विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार; रात 9 बजे शिवांगी-ऋषिकेश का जयमाला, जानिए पूरा शेड्यूल...✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पहुंचे ललन सिंह, बोले- खुश रहे और आबाद रहे परिवार, बृजभूषण बोले- हेलिकॉप्टर हमारा है, लेकिन...✦“NDA की सरकार नहीं होती तो लोगों का जीना मुश्किल हो जाता” – शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कही यह बात✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी से पहले नदवां में घुड़दौड़ का रोमांच, विजेता को मिलेगा महिंद्रा थार; ललन सिंह ने किया शुभारंभ✦Anant Singh : अनंत सिंह की बेटी की शादी में आसमान से VIP एंट्री! हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, अब किसकी बारी?✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का महासंग्राम, विजेता को मिलेगी महिंद्रा थार; रात 9 बजे शिवांगी-ऋषिकेश का जयमाला, जानिए पूरा शेड्यूल...

सुशांत सिंह राजपूत पर संजय लीला भंसाली बोले- “मेरा साथ देने के लिए नाम में राजपूत लिखना बंद कर दिया था”, अब लोग मुझ पर कर रहे हैं केस

MUMBAI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठ रहे सवालों पर फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने चुप्पी तोडी है. संजय लीला भंसाली ने कहा है कि लोग नहीं जानते कि वो औ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

MUMBAI : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उठ रहे सवालों पर फिल्म निर्माता और निर्देशक संजय लीला भंसाली ने चुप्पी तोडी है. संजय लीला भंसाली ने कहा है कि लोग नहीं जानते कि वो और सुशांत एक दूसरे को कितना चाहते थे. भंसाली ने कहा है कि फिल्म पद्मावती के समय उनका साथ देने के लिए सुशांत ने अपने नाम में राजपूत लिखना बंद कर दिया था.


सुशांत की मौत पर केस के बाद सफाई
दरअसल संजय लीला भंसाली ने उन मुकदमों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें उनके समेत बॉलीवुड के कुछ और दिग्गजों को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए जिम्मेवार बताया गया है. बिहार के मुजफ्फरपुर और पटना की अदालत में केस दायर कहा गया है कि करण जौहर, सलमान खान, एकता कपूर, आदित्य चोपड़ा, संजय लीला भंसाली जैसे लोगों की प्रताड़ना के कारण सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या करनी पड़ी.


इसके बाद संजय लीला भंसाली के ऑफिस से बयान जारी किया गया है. इस बयान में संजय लीला भंसाली ने कहा है कि सुशांत के निधन पर शोक जता रहे लोगों को पता ही नहीं है कि वो और संजय को कितना चाहते थे और एक दूसरे के काम को भी पसंद करते थे.


मेरे कारण नाम में राजपूत लिखना बंद कर दिया था
संजय लीला भंसाली ने बताया कि न सिर्फ एक बार बल्कि चार बार ऐसे मौके आए जब वे सुशांत सिंह राजपूत को अपनी फिल्म में लेना चाहते थे. वे चाहते थे कि सुशांत उनके साथ काम करें. वो सुशांत को अपनी चार फिल्मों का हिस्सा बनाना चाहते थे. लेकिन डेट उपलब्ध नहीं होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ सकी. संजय लीला भंसाली ने खास तौर पर इस बात का जिक्र किया है कि फिल्म पद्मावती पर विवाद के दौरान जब जयपुर में भंसाली पर हमला हुआ तो उनका साथ देने के लिए सुशांत ने अपने नाम के साथ राजपूत लिखना बंद कर दिया था.


संजय लीला भंसाली की ओर से जारी बयान में सुशांत सिंह राजपूत और एकता कपूर के रिश्तों की बात की गई है. भंसाली ने दावा किया है कि एकता और सुशांत करीबी दोस्त थे. दोनों न सिर्फ दोस्त थे बल्कि एक-दूसरे के काम को भी बेहद पसंद करते थे.