ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

सुशांत को बॉलीवुड से कौन करना चाहता था आउट, किसके इशारे पर साइन करने के बावजूद 7 फिल्में छीन ली गईं ?

DESK : बॉलीवुड में बहुत कम वक्त के अंदर अपने पैर जमा चुके सुशांत सिंह राजपूत की तरक्की आखिर किस से परेशान कर रही थी. इंडस्ट्री में आखिर कौन था, जिसे सुशांत का लगातार बुलंदियों पर ज

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : बॉलीवुड में बहुत कम वक्त के अंदर अपने पैर जमा चुके सुशांत सिंह राजपूत की तरक्की आखिर किस से परेशान कर रही थी. इंडस्ट्री में आखिर कौन था, जिसे सुशांत का लगातार बुलंदियों पर जाना पसंद नहीं आ रहा था. वह कौन था जो सुशांत सिंह राजपूत की तरक्की से जल रहा था. यह कई ऐसे सवाल हैं, जो लगातार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद लोग कर रहे हैं.

इसको भी पढ़ें: बिहार: सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने किया सुसाइड, मौत की खबर से 10वीं का स्टूडेंट था सदमा में

दरअसल सुशांत सिंह राजपूत ने 2019 में छिछोरे जैसी हिट मूवी दी थी. सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत ज्यादा फिल्में तो नहीं की, लेकिन उनकी जो भी फिल्म आई उसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. छिछोरे की सफलता के बाद सुशांत ने 7 नई फिल्मों को साइन किया था, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि एक-एक कर सभी फिल्में उनके हाथ से निकल गई. बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ अक्सर इस तरह की बात होती है. पहले प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उन्हें फिल्मों के लिए साइन करते हैं और फिर बाद में बाहर कर देते हैं. अभिनेताओं के बाद वक्त में केवल साइनिंग अमाउंट पाता है. सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी अचानक से ऐसा ही हुआ, बॉलीवुड इंडस्ट्री को करीब से जानने वाले राजनेता संजय निरूपम ने अब इन्हीं सवालों को खड़ा किया है. निरूपम ने ट्वीट करते हुए लिखा है -


छिछोरे हिट होने के बाद #सुशांतसिंहराजपूत ने सात फिल्में साइन की थी।

छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं।क्यों ?

फ़िल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है।

इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला।

सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि!

#RIPSushant


संजय निरुपम के स्ट्रीट के कई मायने हैं दरअसल निरुपम अपने इस ट्वीट के जरिए यह बता रहे हैं कि बॉलीवुड में संवेदना ओं की कोई कदर नहीं है और इंडस्ट्री में कई शर्तों के साथ काम करना होता है. खास बात यह भी कि इंडस्ट्री में पहले से मौजूद बड़े चेहरे नए लोगों की तरक्की में सबसे बड़ा अड़ंगा लगाते हैं. क्या सुशांत सिंह राजपूत भी किसी ऐसी साजिश के शिकार हो गए. 2019 में छिछोरे की सफलता के बाद उनके झोली में जो फिल्में आईं, वह अचानक से क्यों निकल गईं और इसके पीछे कौन सा खेल खेला गया. यह राज सुशांत अपने साथ लेकर चले गए लेकिन निरुपम ने जिन सवालों को उठाया है. वह वाकई सुशांत की मौत की सबसे बड़ी वजह हो सकती है.


सुशांत को बॉलीवुड से कौन करना चाहता था आउट, किसके इशारे पर साइन करने के बावजूद 7 फिल्में छीन ली गईं ?