ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में CBI को गड़बड़ी का शक, डॉक्टरों से कर रही पूछताछ

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सीबीआई को भी शक हो रहा है. जो रिपोर्ट मुंबई पुलिस ने सीबीआई को दी है. उससे दिखने से सीबीआई को शक हुआ है. बताया जा रहा है क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सीबीआई को भी शक हो रहा है. जो रिपोर्ट मुंबई पुलिस ने सीबीआई को दी है. उससे दिखने से सीबीआई को शक हुआ है. बताया जा रहा है कि जांच टीम को शक है कि या तो सही से पोस्टमार्टम नहीं किया गया फिर जान बूझकर गड़बड़ी की गई है. 

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से हो रही पूछताछ

सीबीआई की टीम सुशांत के पोस्टमार्टम करने वाले कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टरों से पूछताछ करने के लिए पहुंची हुई है. पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का बयान सीबीआई दर्ज कर रही है. जो सवाल सुशांत के पिता के वकील ने सुसाइड के समय पर उठाया था. वह शक सीबीआई को भी हो रहा है. रिपोर्ट में मौत का समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं है. 

एम्स की टीम करेगी जांच

सुशांत सिंह राजपूत पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की जांच सीबीआई की टीम एम्स के डॉक्टरों से कराने वाली है. इसको लेकर दिल्ली एम्स प्रबंधन ने चार डॉक्टरों की टीम बना दी है. इस जांच टीम का नेतृत्व डॉ. सुधीर गुप्ता करेंगे. डॉक्टर गुप्ता सुनंदा पुष्कर केस के अलावे मुंबई के शीना बोरा मर्डर केस और पूर्व कैबिनेट मंत्री गोपीनाथ मुंडे की सड़क हादसे में हुई मौत की जांच से भी से भी जुड़े रहे है. 

टैग्स