ब्रेकिंग
BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारBIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

सोनू सूद की पत्नी की गाड़ी ट्रक से टकराई, मुंबई-नागपुर हाईवे पर टला बड़ा हादसा, एक्टर ने इसे चमत्कार बताया

सोनू सूद ने कहा कि सोनाली ठीक है यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वो बिना हानि के बच निकलीं, ओम साई राम..

ACCIDENT
सोनाली सूद की कार टकराई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ACCIDENT: मुंबई-नागपुर हाईवे पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली की कार हादसे का शिकार हो गयी। कार एक ट्रक से जा टकराई जिससे सोनाली सूद घायल हो गयी। कार में सोनाली सूद, उनकी बहन का बेटा और एक महिला सवार थी। राहत की बात रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। 


घटना के बाद सोनाली सूद का इलाज नागपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। 24 मार्च को हुई घटना की सूचना मिलते ही सोनू सूद 25 मार्च की सुबह मुंबई से पत्नी से मिलने नागपुर पहुंच गये। सोनू सूद ने पत्नी से पूरी घटना की जानकारी ली। जिसके बाद सोनू सूद ने कहा कि सोनाली ठीक है यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। वो बिना हानि के बच निकलीं, ओम साई राम..


बता दें कि फिल्म एक्टर सोनू सूद की शादी आंध्रप्रदेश की रहने वाली सोनाली से 1996 में हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं एक का नाम अयान तो दूसरे का नाम इशांत है। सोनू सूद की फिल्म फतेह में सोनाली ने प्रोड्यूसर का काम किया था। 

टैग्स