ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

DTU FEST : सोनू निगम पर पत्थरबाजी में घायल हुई उनकी टीम, गायक ने फिर कुछ ऐसे पाया भीड़ पर काबू

DTU FEST : इस तरह के जाहिल विद्यार्थी अगर सोनू निगम से नफरत करते ही हैं तो उनके इवेंट में आखिर शामिल क्यों होते हैं? यह एक बहुत बड़ा सवाल है

DTU FEST
सोनू निगम
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

DTU FEST : दिल्ली टेक्नोलोजिकल यूनिवर्सिटी के इंगिफेस्ट के दौरान सोनू निगम को पत्थरबाजी का सामना करना पड़ा. यह घटना तब घटी जब वे वहां मौजूद विद्यार्थियों की भीड़ के लिए गाना गा रहे थे. घटना के बाद सोनू निगम ने स्थिति को काफी अच्छी तरह से संभालने की कोशिश की और वहां मौजूद स्टूडेंट्स को समझाते हुए नजर आए. केवल यही नहीं वहां सोनू पर पत्थरों के अलावा शीशे की बोतलें भी फेंकी गई.


होशियारी दिखाते हुए संभाली स्थिति

जिसके बाद गायक ने अपना आपा नहीं खोया और स्टूडेंट्स से सम्मानपूर्वक पेश आने की अपील की. गायक ने वहां मौजूद भीड़ से कहा “मैं आपके लिए आया हूँ यहां. ताकि हम लोग अच्छा समय व्यतीत कर सकें. मैं आप लोगों से यह नहीं कह रहा कि आप एन्जॉय ना करें, लेकिन प्लीज ऐसा मत करें”. सोनू ने समझदारी दिखाते हुए उस समय स्थिति को संभाला.


पहले भी कर चुके हैं ऐसी स्थिति का सामना

ऐसा करने के पीछे उनकी मंशा थी कि वे मंच पर मौजूद लोगों को किसी संभावित खतरे का शिकार बनने से रोक सकें. वे नहीं चाहते थे कि इस जाहिल भीड़ को कोई ऐसा मौका मिले कि ये लोग और उग्र हो जाएं. जिस धैर्य और समझदारी का परिचय सोनू निगम ने इस दौरान दिया, वह वाकई में काबिले तारीफ था. ज्ञात हो कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं.


भीड़ नियंत्रण एक बड़ी चुनौती

बताते चलें कि इस पत्थरबाजी में सोनू निगम की टीम के कुछ सदस्य घायल भी हो गए. इस घटना के बाद एक बात तो तय है, विश्वविद्यालयों में फेस्ट के दौरान इस तरह की भीड़ को नियंत्रण में रखना वाकई में एक चिंता का विषय है. आने वाले समय में सिंगर्स ऐसी भीड़ के सामने परफॉर्म करने से पहले संकोच जरूर करेंगे. हालांकि, यह बात भी सच है कि इस दौरान सोनू निगम के गानों को वहां मौजूद स्टूडेंट्स की भीड़ ने एन्जॉय भी किया. लेकिन जिस तरह की घटना बाद में घटी उसने हर एक की ख़ुशी पर पानी फेर दिया.


कोलकाता में भी आई थी ऐसी स्थिति 

याद दिला दें कि इससे पहले फरवरी के महीने में भी सोनू निगम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था जब वे कोलकाता में परफॉर्म कर रहे थे. इस दौरान भी भीड़ ने माहौल बिगाड़ दिया था. जिसके बाद सोनू निगम काफी गुस्से में आ गए थे और भीड़ को बैठने का निर्देश दे रहे थे. इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.