ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

Entertainment News: श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट हुआ हैक, सिंगर ने फैंस को किया सतर्क

मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। उन्होंने एक्स टीम से संपर्क करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिल सकी है।

श्रेया घोषाल
श्रेया घोषाल
© श्रेया घोषाल
User1
3 मिनट

Shreya Ghoshal: मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका एक्स (ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने बताया कि यह अकाउंट 13 फरवरी से हैक है और उन्होंने इसे रिस्टोर करने की कई कोशिशें कीं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।


फैंस को किया सतर्क

श्रेया ने अपने पोस्ट में लिखा, "सभी फैंस और दोस्तों को नमस्कार। मेरा एक्स अकाउंट 13 फरवरी से हैक हो गया है। मैंने एक्स टीम से संपर्क करने की बहुत कोशिश की, लेकिन सिर्फ ऑटो-जवाब मिले, कोई मदद नहीं मिली। अब मैं अपने अकाउंट में लॉग इन भी नहीं कर सकती और न ही इसे डिलीट कर सकती हूं।" सिंगर ने सभी से सावधान रहने की अपील की और कहा कि उनके अकाउंट से आने वाले किसी भी लिंक या मैसेज पर भरोसा न करें, क्योंकि वे फेक हो सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर उनका अकाउंट वापस मिल जाता है, तो वह खुद वीडियो के जरिए इसकी जानकारी देंगी।


पीएम मोदी की मुहिम से जुड़ीं

इसके अलावा, श्रेया घोषाल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोटापे के खिलाफ मुहिम का समर्थन करने को लेकर चर्चा में थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एंटी-ओबेसिटी' अभियान शुरू किया है। यह बहुत जरूरी है, क्योंकि हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और वर्ल्ड लेवल पर अपनी पहचान बना रहा है। इसके लिए हमें अपनी हेल्थ पर भी ध्यान देना होगा।" गौरतलब है कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी ने फिल्म इंडस्ट्री से मोहनलाल, आर. माधवन, निरहुआ और श्रेया घोषाल को इस अभियान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।


फैंस कर रहे समर्थन

श्रेया घोषाल के एक्स अकाउंट हैक होने की खबर के बाद फैंस उनका समर्थन कर रहे हैं और जल्द ही अकाउंट वापस मिलने की उम्मीद जता रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाए हैं। अब देखना होगा कि एक्स की टीम कब तक इस मामले को सुलझा पाती है।