ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

शिल्पा शेट्टी के घर राज कुंद्रा को लेकर पहुंची पुलिस, अब एक्ट्रेस से पोर्न मामले में होगी पूछताछ

PATNA : राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई पहलू निकल कर सामने आने लगे हैं। इस वक्त मुबंई ब्रांच के अधिकारी शिल्पा शेट्टी के घर पहुँचे हैं। शिल्पा का घर जुहू में है। विआन कंपनी

शिल्पा शेट्टी के घर राज कुंद्रा को लेकर पहुंची पुलिस, अब एक्ट्रेस से पोर्न मामले में होगी पूछताछ
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद कई पहलू निकल कर सामने आने लगे हैं। इस वक्त मुबंई ब्रांच के अधिकारी शिल्पा शेट्टी के घर पहुँचे हैं। शिल्पा का घर जुहू में है। विआन कंपनी के डायरेक्टर राज कुंद्रा के साथ ही शिल्पा शेट्टी भी हैं। पुलिस अब शिल्पा से पूछताछ कर रही है। हाल ही में अंधेरी स्थित विआन कंपनी में क्राइम ब्रांच ने रेड की थी. इस दौरान उन्हें काफी डेटा बरामद हुआ था। 


बता दें, 19 जुलाई को जानेमाने कारोबारी राज कुंद्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद उन्हें 23 जुलाई तक हिरासत में रखा गया। हालांकि,आज राज कुंद्रा की कोर्ट में पेशी हुई थी, जिसमें कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।


दरअसल, कोर्ट में मुबंई पुलिस ने 7 दिन के लिए राज को न्यायिक हिरासत में रखने की मांग की थी। पुलिस ने कहा था कि इस मामले में अभी और जांच होना और सबूत मिलना बाकी है, जिसके लिए उन्हें समय चाहिए। पुलिस का कहना यह भी था कि राज कुंद्रा ने ऑनलाइन सट्टेबाजी भी की है, जिसमें उन्होंने येस बैंक के अकाउंट्स का इस्तेमाल किया था। इसके बारे में भी अभी पता लगाया जाना बाकी है. इसलिए उन्हें न्यायिक हिरासत में कुंद्रा को रखने की जरूरत है।


आपको बता दें, बीते दिन क्राइम ब्रांच ने राज के सर्वर को बरामद किया था। जिससे पुलिस को कई बड़े सबूत हाथ लग सकते हैं। हालाकिं, पुलिस ने ये भी कहा कि कुंद्रा के गिरफ्तार होने के बाद 21 जुलाई को कुछ जरूरी डेटा डिलीट कर दिया गया है। इस डेटा को रिकवर करवाया जाएगा। इसके अलावा जब कुंद्रा को नोटिस भेजा गया था तब उनके गूगल और एपल स्टोर से हॉटस्टार जैसे एप्स को हटा दिया गया था। इसके हटने के बाद कुंद्रा ने पोलीफिल्म्स की शुरुआत की थी, जो उनका प्लान बी था। इसपर एडल्ट कंटेंट स्ट्रीम किया जाता था।