ब्रेकिंग
CM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

शाम तक डिस्चार्ज हो सकते हैं सैफ अली खान, क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस

Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान सोमवार शाम तक डिस्चार्ज हो सकते हैं। सर्जरी के बाद सैफ की हालत पहले से बेहतर है। वहीं पुलिस आरोपी के साथ क्राइम सीन को रिक्रिएट करेगी।

Saif Ali Khan Attack Case
जल्द डिस्चार्ज होंगे सैफ अली खान
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Saif Ali Khan Attack Case: 16 जनवरी की रात बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ। एक्‍टर के घर में चोरी की कोशिश की गई और उन्‍हें 6 बार चाकू मारा गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं लीलावती अस्‍पताल में भर्ती सैफ की सर्जरी के बाद अब तबीयत ठीक बताई जा रही है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार शाम को सैफ अली खान को अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस एक्‍टर का बयान भी दर्ज करेगी। खबरों के मुताबिक 5 दिन की पुलिस कस्‍टडी में भेजे गए आरोपी शरीफुल के साथ पुलिस एक्‍टर के घर जाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट भी करने वाली है।


आपको बता दें कि आरोपी ने सैफ अली खान पर चाकू से कई बार हमला किया था। इस दौरान चाकू का एक कट उनकी बैकबोन के पास लगा। चाकू का एक हिस्‍सा सैफ की रीढ़ के पास अंदर ही फंस गया। डॉक्टरों ने 5 घंटे की लंबी सर्जरी के बाद चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा बाहर निकाला। फिलहाल सर्जरी के बाद सैफ की हालत बेहतर है। लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता