ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Shahrukh Khan Networth: शाहरुख खान बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर, जानिए.. कितनी संपत्ति के मालिक हैं किंग खान

Shahrukh Khan Networth: हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार शाहरुख खान 1.4 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। उन्होंने टेलर स्विफ्ट और अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर जैसे ग्लोबल स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।

Shahrukh Khan Networth
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Shahrukh Khan Networth: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। हुरून इंडिया रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक, शाहरुख खान की नेटवर्थ अब 1.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 12,490 करोड़ हो गई है।


इस उपलब्धि के साथ वे दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं, और उन्होंने टेलर स्विफ्ट, अर्नोल्ड श्वार्ज़नेगर और जेरी सेनफेल्ड जैसे ग्लोबल स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 59 वर्षीय शाहरुख खान ने पहली बार बिलेनियर क्लब में जगह बनाई है। 33 साल से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे शाहरुख अब केवल भारत के ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन गए हैं। 


रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की संपत्ति में बड़ा उछाल आया है। अब शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। भारत में शाहरुख खान की बादशाहत पहले से ही बरकरार थी, लेकिन अब उन्होंने प्रतिस्पर्धियों से ज्यादा बड़ा फासला बना लिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता