ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

Ashish Khan: मशहूर सरोद वादक आशीष खान का अमेरिका में निधन, 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

DESK: इस वक्त की दुखद खबर संगीत की दुनिया से निकलकर सामने आ रही है, जहां मशहूर सरोद वादक आशीष खान का निधन हो गया है। 84 वर्षीय सरोद वादक आशीष खान ने अमेरिका के लॉस एंसिल्स में आखिर

Ashish Khan: मशहूर सरोद वादक आशीष खान का अमेरिका में निधन, 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की दुखद खबर संगीत की दुनिया से निकलकर सामने आ रही है, जहां मशहूर सरोद वादक आशीष खान का निधन हो गया है। 84 वर्षीय सरोद वादक आशीष खान ने अमेरिका के लॉस एंसिल्स में आखिरी सांस ली। इस बात की जानकारी उनके भजीते उस्ताद शिराज अली खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।


दरअसल, आशीष खान उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने भारतीय संगीत को दुनिया में पहचान दिलाने का काम किया। उन्होंने देश और विदेश के अनेकों बड़े कलाकारों के साथ काम किया और विश्व स्तर पर भारतीय संगीत को शीर्ष पर ले जाने का काम किया है। आशीष का जन्म 1939 में हुआ था। उनके दादा और पिता भी एक बेहतरीन सरोद वादक थे।


आशीष को उनके एल्बम गोल्डन स्ट्रिंग्स ऑफ द सरोद के लिए साल 2006 में बेस्ट ट्रेडिशनल वर्ल्ड म्यूजिक एल्बम कैटेगरी में ग्रेमी अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इससे पहले साल 2004 में उन्हें संगीत नाकट अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ एक इंडो-जैज बैंड ‘शांति’ की भी नींव रखी थी।