ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरबिहार में बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला; मोटर वाहन टैक्स बढ़ा, जानिए क्या बदलेगाबिहार में दर्दनाक हादसा: पेड़ की टहनी काटते समय करंट की चपेट में आया बेटा, बचाने दौड़ी मां की भी मौतबिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में धुत ASI ने किया हंगामा, 2.30 घंटे तक चलता रहा ड्रामा; VIDEO वायरलसीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तार

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने दी बधाई, रखीं यह 7 बड़ी मांगें

Khesari Lal Yadav demands: सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही कामकाज संभाल लिया। वहीं खेसारी लाल यादव ने उन्हें बधाई देते हुए 7 अहम मांगें भी रखीं।

Khesari Lal Yadav demands
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Khesari Lal Yadav demands: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने शपथ लेकर राज्य की कमान संभाल ली है। बुधवार को शपथ ग्रहण के तुरंत बाद वे एक्शन मोड में नजर आए और सीधे सचिवालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को लेकर अहम बैठक भी की।


मुख्यमंत्री बनने के साथ ही सम्राट चौधरी को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई है। इसी बीच भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने भी उन्हें बधाई देते हुए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव और मांगें रखी हैं। खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का विकास तेजी से होगा। साथ ही उन्होंने सात प्रमुख मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की।


खेसारी लाल यादव की 7 प्रमुख मांगें:

बिहार में तेजी से फैल रहे नशे पर सख्त कार्रवाई हो

परीक्षा में धांधली रोकने के लिए कड़े कानून बनाए जाएं

कोचिंग संस्थानों की निगरानी के लिए कमेटी गठित हो

पलायन की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए

हेल्थ इंश्योरेंस और निजी अस्पतालों की अनियमितताओं पर नियंत्रण हो

फूड, स्पिरिचुअल और इको टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाए

भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने की पहल हो


बता दें कि नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन समेत कुल 29 विभाग रखे हैं, जो प्रशासनिक पकड़ को मजबूत करने का संकेत देते हैं। वहीं, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी को 10 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव 8 विभागों का कार्यभार संभालेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता