ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

Salman Khan: एक्टर सलमान खान को फिर आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का धमकी भरा मैसेज, कहा- 5 करोड़ दो या मंदिर में जाकर माफी मांगो

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। भारी सुरक्षा घेरे में रह रहे सलमान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का धमकी भरा मैसेज आया है। ध

Salman Khan: एक्टर सलमान खान को फिर आया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का धमकी भरा मैसेज, कहा- 5 करोड़ दो या मंदिर में जाकर माफी मांगो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को धमकी मिलने का सिलसिला अभी थमा नहीं है। भारी सुरक्षा घेरे में रह रहे सलमान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का धमकी भरा मैसेज आया है। धमकी देने वाले ने मैसेज में लिखा है कि पांच करोड़ दो या मंदिर में जाकर माफी मांगो।


दरअसल, मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल सेल को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी भरा मैसेज आया है। इस मैसेज में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई के भाई की तरफ से यह धमकी भरा मैसेज भेजा गया है। मैसेज में कहा गया कि “अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं तो उन्हें हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी चाहिए या फिर पांच करोड़ रुपए देने चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो वो सलमान खान को जान से मार देंगे। हमारा गैंग आज भी सक्रिय है”।


मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल सेल को सलमान खान के नाम से धमकी भरा मैसेज आने की जानकारी देर रात हुई। सोमवार की आधी रात को ट्रैफिक कंट्रोल रूम में काम करने वाले अधिकारी ने मैसेज पढ़ा तो उनके होश फाख्ता हो गए। उन्होंने तत्काल धमकी भरा मैसेज मिलने की जानकारी पुलिस के आलाधिकारियों को दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।


बता दें कि पांच दिन पहले भी इसी तरह का मामला सामने आया है। 30 अक्टूबर को एक अज्ञात शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल को धमकी भरा मैसेज भेज था। जिसमें दो करोड़ रुपए की डिमांड की गई थी।