ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ हुआ था रेप, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताई अपनी कहानी

DESK : सलमान खान की एक ज़माने में गर्लफ्रेंड रह चुकीं सोमी अली ने हाल में मीडिया से हुई बातचीत में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनके साथ बचपन में रेप किया गया थ

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड के साथ हुआ था रेप, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बताई अपनी कहानी
First Bihar
3 मिनट

DESK : सलमान खान की एक ज़माने में गर्लफ्रेंड रह चुकीं सोमी अली ने हाल में मीडिया से हुई बातचीत में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनके साथ बचपन में रेप किया गया था. इसके अलावा कई मौकों पर भी उनका शोषण हुआ है. उन्होंने कहा कि कई सालों तक इस सच को पूरी दुनिया से छिपाए रखा था. उनके माता-पिता के कहने पर ही उन्होंने ये बातें अभी तक किसी से शेयर नहीं की थी.


आपको बता दें कि सोमी रेप पीड़ितों के लिए NGO चलाती हैं, ऐसे में वे भी लंबे समय तक अपने इस सच को नहीं छिपा पाईं. उन्होंने पूरी दुनिया के सामने अपने उस दर्द को बयां किया है. एक्ट्रेस ने कहा है- जब मेरा पहली बार पाकिस्तान में शोषण हुआ था, तब मैं सिर्फ पांच साल की थी. तब सर्वेंट क्वार्टर में तीन बार मेरे साथ ऐसी घटनाएं हुई थीं. मां-बाप को बताया था और एक्शन भी हुआ. लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इस बारे में किसी को नहीं बताऊँ. मैं यही सोचती रही कि मैंने क्या गलत किया है. लेकिन ये सब यहीं नहीं रुका. मेरे साथ 9 और 14 साल की उम्र में भी ऐसी ही घटनाएं हुईं. सोमी के इन खुलासों ने सभी को हैरान कर दिया है.


हालांकि फैन्स इस बात से दुखी हैं कि एक्ट्रेस ने लंबे समय तक ये दुःख अपने अन्दर ही छिपाकर रखा था. सलमान खान और सोमी अली के रिलेशनशिप लगभग 8 साल तक चली थी. दोनों ने एक-दूसरे को लंबे वक़्त तक डेट किया था. उस दौर में वो रिश्ता हमेशा खबरों में भी रहता था और उनकी बॉन्डिंग को लेकर कई तरह के कयास लगते थे. लेकिन ना वो रिश्ता ज्यादा चला और ना ही सोमी का बॉलीवुड करियर. एक्ट्रेस ने कुछ फिल्मों के बाद ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया. वे फिल्म इंडस्ट्री को अपने लिए फिट नहीं मानती थीं. अब सोमी लाइमलाइट से दूर लोगों की मदद कर अपनी जिंदगी काट रही हैं.