ब्रेकिंग
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायेंNCRB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में अचानक जान गवां रहे युवा, हर घंटे 120 मौत; आंकड़ों ने बढ़ाई चिंतातमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे एक्टर विजय, 10 मई को चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोहलापरवाही से पुल टूटा तो इंजीनियर-अफसरों पर होगी कार्रवाई, विक्रमशिला हादसे के बाद सम्राट सरकार सख्तकुमार प्रबोध का ब्लॉग: सम्राट चौधरी ने अपने विजन को पूरा करने के लिए किन मंत्रियों को चुना है? क्या नीतीश, श्रेयसी औऱ शैलेंद्र भरोसे पर खरा उतरेंगे?सम्राट कैबिनेट में करोड़पति मंत्रियों की भरमार, सिर्फ तीन की संपत्ति एक करोड़ से कम, पुरूषों से ज्यादा अमीर हैं महिलायेंNCRB की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: भारत में अचानक जान गवां रहे युवा, हर घंटे 120 मौत; आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता

Rohit Basfore Death: 'फैमिली मैन 3' एक्टर रोहित बासफोर की मौत, दोस्तों के साथ जंगल घूमने गये थे, परिवार को मर्डर का शक

Rohit Basfore Death: सुपरहिट सीरीज फैमिली मैन 3 में अपने किरदार के लिए मशहूर एक्टर रोहित बासफोर असम के गरभंगा जंगल में एक झरने के पास मृत पाए गए। परिवारवालों ने मर्डर का आरोप लगाया है।

Rohit Basfore Death
'फैमिली मैन 3' एक्टर रोहित बासफोर की मौत
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Rohit Basfore Death: मनोज बाजपेयी की हिट वेब सीरीज़ 'फैमिली मैन' सीजन 3 में अपने दमदार किरदार से सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर रोहित बसफोर का निधन हो गया है। असम के गरभंगा जंगल में एक झरने के पास उनकी लाश मिली है। वह रविवार शाम को असम के गरभंगा जंगल में दोस्तों के साथ घूमने गए थे उसके बाद वह मृत पाये गये।


वहीं एक्टर के परिवारवालों ने मर्डर का शक जताया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम के रहने वाले रोहित कुछ महीने पहले अपने होमटाउन लौटे थे। खबरों के मुताबिक, एक्टर रविवार दोपहर दोस्तों के एक ग्रुप के साथ बाहर गए थे। वह दोपहर करीब 12:30 बजे घर से निकले थे। उन्होंने अपने परिवार को कहा था कि वे छोटी सी ट्रिप पर जा रहे हैं। बाद में एक दोस्त ने परिवार को दुर्घटना की सूचना दी। बसफोर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


रोहित की मौत उनके परिवार वाले सदमे में है। पुलिस ने पुष्टि की है कि रोहित के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किए गए पोस्टमार्टम में पाया गया कि एक्टर के शरीर पर कई चोटें थीं, जिनमें सिर, चेहरे और अन्य हिस्सों पर घाव शामिल थे। परिवार ने रोहित की हत्या का शक जताया है। परिवार के मुताबिक, अभिनेता का हाल ही में एक पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था और तीन लोगों रंजीत बसफोर, अशोक बसफोर और धरम बसफोर से एक्टर की जान को खतरा था। परिवार ने एक जिम मालिक अमरदीप का भी नाम लिया है, जिसने कथित तौर पर रोहित को ट्रिप के लिए बुलाया था। खबरों के मुताबिक, चारों आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें