ब्रेकिंग
Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष Bihar RERA Action: बिना निबंधन वाले टाउनशिप में 'प्लॉट' बिक्री का चल रहा था खेल, Vaidehi Vasundhara Developers पर 19 लाख का जुर्माना, निबंधन पर भी रोकनीतीश से मिलने पहुंचे सम्राट: MLC चुनाव और लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना पर हुई चर्चा Bihar News: बारिश के बीच अचानक टूटा बरगद का पेड़... दो बच्चियों की दबकर मौत, एक की हालत गंभीरBank Holiday: 26 सितंबर को बंद, 27 को खुलेगा बैंक, फिर 3 दिन की हड़ताल; जानिए कब-कब होगा कामसिपाही भर्ती की तैयारी कर रही युवती पर हमला करने वाले आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

रिया पहुंची NCB ऑफिस, आज तीसरे दिन भी होगी ड्रग्स मामले में पूछताछ

MUMBAI: ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती एक बार फिर एनसीबी ऑफिस पहुंची हुई हैं. आज फिर रिया से ड्रग्स मामले में पूछताछ होने वाली है. रि

रिया पहुंची NCB ऑफिस, आज तीसरे दिन भी होगी ड्रग्स मामले में पूछताछ
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी रिया चक्रवर्ती एक बार फिर एनसीबी ऑफिस पहुंची हुई हैं. आज फिर रिया से ड्रग्स मामले में पूछताछ होने वाली है. रिया चक्रवर्ती से आज पूछताछ का तीसरा दिन है. 

आमने-सामने होगी पूछताछ

बताया जा रहा है कि एक बार फिर शौविक और मिरांडा के आमने-सामने एनसीबी की टीम पूछताछ करेगी. गिरफ्तार शौविक रोज कई राज खोल रहा है. जिसके कारण रिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. रिया के मां को छोड़ पूरी फैमिली का ड्रग्स कनेक्शन अब तक सामने आ चुका है. ड्रग्स को लेकर रिया ड्रग्स डीलर से चैट करती थी. 

रिया ने सुशांत की बहन पर किया केस

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन प्रियंका सिंह पर केस दर्ज कराया है. रिया के शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. इसमें आरोप लगाया गया है कि सुशांत को सुसाइड के लिए प्रियंका ने उकसाया था. रिया ने सुशांत की बहन के साथ-साथ राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के डॉक्टर तरुण कुमार सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है. इसमें उकसाने, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज किया है. जब पूछताछ के बाद जब रिया एनसीबी के ऑफिस से बाहर निकली तो सीधे केस दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे. 

अवैध दवा खरीदने का आरोप

रिया ने आरोप लगाया है कि सुशांत की बहन प्रियंका सिंह ने डॉक्टर की फर्जी पर्ची बनवाकर अवैध दवा की खरीदारी के लिए पर्ची सुशांत को दी थी. वही, तरूण कुमार पर आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने प्रियंका के कहने पर बिना सुशांत की जांच किए उन्हें डिप्रेशन की दवाएं दी थीं. यह पूरी तरह से मामला जालसाजी, एनडीपीएस एक्ट और टेली मेडिसिन प्रैक्टिस गाइडलाइंस, 2020 के खिलाफ है.

टैग्स