ब्रेकिंग
पटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और पुलिस ने 3 हथियार तस्करों को दबोचाकेवटी BDO चंद्रमोहन पासवान पर EOU का शिकंजा, 6 ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिलेबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट ने स्वास्थ्य- युवा रोजगार विभाग में सैकड़ों नए पद सृजित किए, होगी नई नियुक्ति.....बिहार में भू-सर्वे नियमों में होगा बदलाव, नई बंदोबस्त नियमावली 2026 लाने की तैयारीपटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और पुलिस ने 3 हथियार तस्करों को दबोचाकेवटी BDO चंद्रमोहन पासवान पर EOU का शिकंजा, 6 ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिलेबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट ने स्वास्थ्य- युवा रोजगार विभाग में सैकड़ों नए पद सृजित किए, होगी नई नियुक्ति.....बिहार में भू-सर्वे नियमों में होगा बदलाव, नई बंदोबस्त नियमावली 2026 लाने की तैयारी

रणवीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर

MUZAFFARPUR: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। न्यूड फोटोशूट मामले में उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है।

रणवीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। न्यूड फोटोशूट मामले में उनके खिलाफ मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू नैयर ने गुरुवार को परिवाद दायर किया है। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 5 अगस्त को होगी।


देश में रणवीर सिंह की शर्टलेस फोटो पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुजफ्फरपुर कोर्ट में दायर परिवाद IPC की धारा 292 , 293, 509 आईटी एक्ट अधिनियम 67a के तहत किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह नन-बेलेबल धाराएं हैं। जिसमें 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।


रणवीर सिंह पर यह आरोप लगाया गया कि कई टीवी चैनलों पर प्रसारित समाचार में यह देखने को मिला है कि रणवीर सिंह ने अपने एक इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर अपनी शर्टलेस अश्लील तस्वीरें पोस्ट की है। एक मैगजीन के लिए बड़ी रकम कमाने और समाज के युवाओं को दिग्भ्रमित करने की कोशिश करने के इरादे से ऐसा किया गया था।


इस अश्लील तस्वीर से महिलाएं भी शर्मिंदगी महसूस कर रही है। इन तस्वीरों से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा है। रणवीर सिंह ने अपने इस रवैय्ये से देश की सभ्यता और संस्कृति के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। रणवीर सिंह की यह हरकत युवा पीढ़ी के लिए खतरा है क्यों की युवा उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। 


टैग्स