ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासBihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

नाम में इलाहाबाद, लेकिन कनेक्शन नहीं? रणवीर इसलिए नाम में लगते हैं इलाहाबादिया

विवादों के बीच एक और सवाल तेजी से उठ रहा है – क्या रणवीर का कोई इलाहाबाद से कनेक्शन है? आखिर उनके नाम के साथ "इलाहाबादिया" क्यों जुड़ा हुआ है?

रणवीर इलाहाबादिया
रणवीर इलाहाबादिया
© रणवीर इलाहाबादिया
User1
3 मिनट

कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में बतौर गेस्ट पहुंचे डिजिटल क्रिएटर रणवीर इलाहाबादिया इस समय जबरदस्त विवादों में घिरे हुए हैं। शो के दौरान उन्होंने माता-पिता को लेकर एक विवादित टिप्पणी की, जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। इस बयान के बाद लोगों में जबरदस्त गुस्सा देखा जा रहा है।


सेलेब्स से लेकर राजनेताओं तक, सभी ने रणवीर की इस टिप्पणी पर नाराजगी जताई है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें निशाने पर ले रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि देश के कई राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। विवादों के बीच एक और सवाल तेजी से उठ रहा है- क्या रणवीर का इलाहाबाद से कोई संबंध है? उनके नाम के साथ "इलाहाबादिया" क्यों जुड़ा है? इस पर रणवीर खुद सफाई दे चुके हैं।


कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के साथ अपने एक पुराने पॉडकास्ट में रणवीर ने खुलासा किया था कि उनका असली सरनेम अरोड़ा है और उनका इलाहाबाद से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, "मेरे पिता ने बताया था कि हमारे एक रिश्तेदार, जो कवि थे, हरिवंश राय बच्चन की तरह लिखते थे, इसलिए हमारे परिवार को 'इलाहाबादिया' कहा जाने लगा।" उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार में इस नाम को लेकर दो अलग-अलग कहानियां हैं, जो उन्हें खुद नहीं पता कि कौन सी सच है। 


इसी पॉडकास्ट में रणवीर ने अपने पारिवारिक इतिहास के बारे में बात करते हुए एक और दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज मूल रूप से पाकिस्तान से आए थे। "मेरी नानी सिख थीं। हमारा परिवार विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आया था। तब शिक्षित परिवारों को उपाधियाँ दी जाती थीं। मेरे परदादा शायद किसी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे, जिन्हें 'इलामवादी' की उपाधि दी गई थी। भारत आने के बाद यह बदलकर 'इलाहाबादिया' हो गई," रणवीर ने कहा। 


रणवीर इलाहाबादिया से जुड़े इस विवाद ने उनकी छवि को बड़ा झटका दिया है। सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स भी इस विवाद को लेकर बंटे हुए हैं। कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो कई लोग उन पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह है कि रणवीर इस मामले में माफी मांगते हैं या यह विवाद और बढ़ता है।