ब्रेकिंग
बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपबिहार सचिवालय सेवा के दर्जनभर अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; लिस्ट देखिए..बेऊर जेल फिर चर्चा में : छापेमारी के बाद सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, पूर्व अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर EOU ने मारा था छापा, रिजल्ट- ''साल भर में ही दुबारा मिली फील्ड पोस्टिंग'' बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो और पिकअप वैन की टक्कर में चार लोगों की मौत, चार घायलपुलिस वैन में रुपये बांटने का वीडियो वायरल, महिला ASI समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंडट्रक में बने तहखाने से एक करोड़ का गांजा जब्त, नेपाल के रास्ते बिहार पहुंची थी बड़ी खेपबिहार सचिवालय सेवा के दर्जनभर अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; लिस्ट देखिए..बेऊर जेल फिर चर्चा में : छापेमारी के बाद सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, पूर्व अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर EOU ने मारा था छापा, रिजल्ट- ''साल भर में ही दुबारा मिली फील्ड पोस्टिंग''

RAMNAVMI: रावनवमी पर घर बैठे करें रामलला के दर्शन और लें रामकथा का आनंद, अमिताभ बच्चन देंगे आपका साथ

Ramnavmi: देश भर में 6 अप्रैल को रामनवमी मनाया जा रहा है। इसको लेकर काफी तैयारी की गई है। ऐसे में इस बार आप घर बैठे अयोध्या के रामलला का दर्शन कर सकते है। आइए जानता हैं तो यह कैसे होगा ?

Ramlala
Ramlala
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Ramnavmi : देश भर में 6 अप्रैल को रामनवमी मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी तरह की तैयारी कर ली गई है। लेकिन यदि आपको यह बताया जाए कि रामनवमी के मौके पर आपको फ्री में रामकथा सुनाया जाएगा तो आपका रिएक्शन क्या होगा ? तो आइए जानते हैं कि यह कैसे संभव है।


दरअसल, रामनवमी के अवसर पर अब आपको घर बैठे रामकथा सुनाया जाएगा इतना ही नहीं आपके घर बैठे-बैठे अयोध्या में विराजमान रामलला के दर्शन भी करवाया जाएगा। करोड़ों भारतीयों की ये इच्छा पूरी होने वाली है। 


जानकारी के मुताबिक 6 अप्रैल के दिन अमिताभ बच्चन आप सभी को रामकथा पढ़कर सुनाएंगे। इतना ही नहीं, जियो हॉटस्टार पर सुबह 8 बजे से रामनवमी के उत्सव का LIVE टेलीकास्ट होगा।


इसको लेकर जियो हॉटस्टार ने वीडियो पोस्ट किया है। विडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, "युगों-युगों से इस धरती पर, कितने जन्में, कितने आए, उन सभी में बस एक वही क्यों 'मर्यादा पुरषोत्तम' कहलाए। इस रामनवमी पर आप सबके सामने राम कथा प्रस्तुत करने का अवसर मुझे दिया गया है।" 


अमिताभ ने आगे कहा, 'भगवान श्री राम के जन्मोत्सव का सबसे भव्य उत्सव रामनवमी आरती आप देख सकते हैं लाइव 6 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दिनभर जियो हॉटस्टार पर।'


इधर अमिताभ बच्चन इस दौरान बच्चों के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन भी करेंगे, जिसमें वह कांडों की चुनिंदा कहानियों और दोहों को वह अपने अंदाज में बताएंगे। लाइव स्ट्रीमिंग में अयोध्या में की जाने वाली विशेष पूजा, मंदिरों में पवित्र अनुष्ठान, भद्राचलम, पंचवटी, चित्रकूट और आरती की स्ट्रीमिंग भी होगी। 


इसके साथ ही कैलाश खेर और मालिनी अवस्थी जैसे कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी जियो हॉटस्टार पर लाइव दिखाई जाएंगी।