ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Rakhi Sawant Trolled: दिवाली की रात मां की कब्र पर शैंपेन की बोतल लेकर पहुंची ड्रामा क्वीन राखी सावंत, वीडियो देखकर भड़के यूजर्स

Rakhi Sawant Trolled: राखी सावंत ने दिवाली पर अपनी मां की कब्र पर शैंपेन और पटाखों के साथ अनोखा सेलिब्रेशन किया, जिसका वीडियो वायरल होते ही लोग भड़क उठे और उन्हें जमकर ट्रोल किया।

Rakhi Sawant Trolled
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Rakhi Sawant Trolled: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत लंबे समय तक दुबई में रहने के बाद हाल ही में भारत वापस लौटी हैं। इंडिया आते ही राखी ने एक के बाद एक नए कारनामों से फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है।


उनका एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। वीडियो में राखी शैंपेन की बोतल हाथ में लिए नजर आ रही हैं और दावा किया जा रहा है कि वे इसे लेकर अपनी दिवंगत मां की कब्र पर गई थीं।


20 अक्टूबर को पूरे देश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। जहां एक ओर बॉलीवुड सेलेब्स अपने परिवार संग जश्न मना रहे थे, वहीं राखी सावंत ने दिवाली का एक अलग अंदाज में सेलिब्रेशन किया। वे मिठाई, पटाखे और शैंपेन की बोतल लेकर अपनी मां की कब्र पर पहुंचीं, और वहां दिवाली मनाई।


राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, लेकिन यूजर्स को उनका ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। शैंपेन की बोतल को कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करना कई लोगों को आपत्तिजनक लगा। नेटिजन्स ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया। 


किसी ने कहा, "राखी क्वीन नहीं, दिखावा क्वीन है", तो किसी ने ताना मारा, "यहां लाने से अच्छा गरीबों को कुछ दे देतीं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "पहले कब्र तो साफ कर लो, वो जरूरी है।" इसके साथ ही राखी सावंत इन दिनों 'बिग बॉस 19' को लेकर भी चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि वे जल्द ही सलमान खान के शो में नजर आ सकती हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता