ब्रेकिंग
बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहींबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्याखेत में मिला किसान का खून से सना शव, भूमि विवाद में पीट-पीटकर हत्या की आशंकाबिहार के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर: रात 8 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं, लागू होने जा रहा नया सिस्टममोतिहारी पुलिस पर बड़ा दाग...35 लाख वसूली के आरोप ! थाने में 72 घंटे क्यों रखा गया, तीन दिन बाद केस दर्ज करने के पीछे का क्या है खेल? जिम्मेदार पुलिस अफसरों पर अब तक नहीं हुआ एक्शन खुद को भरत तिवारी का भाई बताने वाला सिपाही निकला झूठा, चौकीदार के लिखित बयान से हुआ खुलासा; कोई पारिवारिक संबंध नहीं

पुष्पा 2 के प्रीमियर के मौके पर मची भगदड़ में महिला सहित 2 की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो गई भीड़

DESK: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 द रूल का प्रीमियर बुधवार की रात हैदराबाद के संध्या थियेटर में रखा गया था। आरटीसी चौराहा स्थित संध्या में अल्लू अर्जुन और

पुष्पा 2 के प्रीमियर के मौके पर मची भगदड़ में महिला सहित 2 की मौत, तीसरे की हालत गंभीर, अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो गई भीड़
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 द रूल का प्रीमियर बुधवार की रात हैदराबाद के संध्या थियेटर में रखा गया था। आरटीसी चौराहा स्थित संध्या में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना दोनों पहुंचे थे। इस फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ संध्या सिनेमा के बाहर उमड़ी थी। फैंस ने जब देखा की दोनों स्टार थियेटर में जा रहे हैं तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो गये। 


हजारों की भीड़ संध्या थियेटर में घुसने की कोशिश करने लगी। इस दौरान भारी भीड़ के कारण वहां भगदड़ मच गयी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करनी पड़ गयी। भगदड़ के कारण एक महिला सहित तीन लोग बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला समेत दो की मौत हो गयी वही तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। अल्लू अर्जुन से मिलने की फैंस की उत्सुकता का बुरा प्रभाव हैदराबाद में देखने को मिला। 


अल्लु अर्जून की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब हो गये थे। इस दौरान मची भगदड़ में हैदराबाद के दिलसुखनगर की रहने वाले भास्कर की 39 वर्षीया पत्नी रेवती की मौत हो गयी। वो पति और अपने दो बेटों के साथ प्रीमियर में शामिल होने आई थी। जब पूरा परिवार सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहा था तभी भगदड़ मच गई। भीड़ ने थियेटर से बाहर जाने वालों को धक्का दे दिया। जिसके कारण रेवती और उनके बेटे श्री तेज गिरकर बेहोश हो गए। वही एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। 


तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां रेवती और एक अन्य मरीज की मौत हो गयी जबकि रेवती के बेटे श्रीतेज को बेहतर इलाज के लिए सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेजा गया है। 

टैग्स